द्वारकापुरी, एमआईजी, खजराना, एरोड्रम और संयोगितागंज सहित कई थानों के प्रभारी बदले; अपराध शाखा में भी नई पदस्थापनाइंदौर। प्रदीप चौधरी। इंदौर पुलिस विभाग में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत निरीक्षक स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) कार्यालय द्वारा 22 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार कुल 14 निरीक्षकों की नवीन पदस्थापना की गई है। इस फेरबदल में शहर के कई थानों के प्रभारी बदले गए हैं, वहीं कुछ अधिकारियों को अपराध शाखा और अन्य कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मनीष मिश्रा को थाना द्वारकापुरी से थाना रावजी बाजार भेजा गया है, जबकि निरीक्षक अजय नायर को अपराध शाखा से थाना द्वारकापुरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। निरीक्षक सी.बी. सिंह को थाना एमआईजी से पुलिस आयुक्त कार्यालय में पदस्थ किया गया है। यह स्थानांतरण उनके स्वयं के अनुरोध पर किया गया है।इसी क्रम में निरीक्षक नीतू सिंह को थाना लसूड़िया से थाना एमआईजी, जयसीराम बरडे को रक्षित केंद्र इंदौर से थाना लसूड़िया में टूआईसी, निरीक्षक नीरज मईड़ा को अपराध शाखा से थाना संयोगितागंज और कृष्णपाल सिंह यादव को थाना संयोगितागंज से थाना खजराना भेजा गया है।निरीक्षक मनोज सेंधप को थाना खजराना से थाना एरोड्रम, सहर्ष यादव को थाना कनाड़िया से अपराध शाखा और तिलक करोले को थाना चंदन नगर से थाना कनाड़िया में पदस्थ किया गया है। वहीं वेदेन्द्र सिंह कुशवाहा को पुलिस उपायुक्त जोन-1 कार्यालय से थाना चंदन नगर भेजा गया है।इसके अलावा निरीक्षक मनोज दुबे को रक्षित केंद्र से अपराध शाखा, दीपसिंह परमार को थाना रावजी बाजार से थाना सराफा तथा राजकुमार लिटोरिया को थाना सराफा से अपराध शाखा में पदस्थ किया गया है।पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) कार्यालय से जारी आदेश में सभी अधिकारियों की नवीन पदस्थापना का उल्लेख किया गया है। इस बदलाव के बाद संबंधित थानों और इकाइयों में पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में परिवर्तन होगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन AIMIM प्रदेश अध्यक्ष के सलाहकार ओवैसी रहमानी पर केस दर्ज, पूर्व कार्यकर्ता को धमकाने का आरोप इंदौर में 90 हजार रुपये की ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार
You must be logged in to post a comment.