चंदन नगर पुलिस ने सिंहासा आईटी पार्क के पास की कार्रवाई, तस्करी में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्तइंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चंदन नगर थाना पुलिस ने सिंहासा आईटी पार्क के पास कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराधियों की धरपकड़ के लिए चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि सिंहासा आईटी पार्क के पास खदान क्षेत्र में एक युवक मोटरसाइकिल से मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली।तलाशी के दौरान युवक के पास से 8.93 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान विकास चौधरी, पिता देवीलाल चौधरी, निवासी पंचमूर्ति नगर के रूप में की है। मौके से मोटरसाइकिल क्रमांक MP09VL7537 भी जब्त की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चंदन नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है।अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मादक पदार्थ के स्रोत और संभावित खरीदारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। साथ ही, मामले में आगे और लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है, ताकि मादक पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा सके। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 14 निरीक्षकों के तबादले टीवी न्यूज चैनलों की रिपोर्टिंग पर केंद्र सरकार सख्त, प्रोग्राम कोड के पालन की एडवाइजरी जारी