सुरक्षा व्यवस्था और नागरिक सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश, श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन पर जोरसतना। आगामी आयोजनों को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 को कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस एवं पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह ने शहर में रावण दहन और पटाखा बाजार के आयोजन स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, नागरिक सुविधाओं और अन्य आवश्यक इंतजामों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।कलेक्टर और एसपी ने कलेक्ट्रेट भवन के पीछे, दक्षिणी मैदान धवारी तथा नारायण तालाब के समीप स्थित रावण दहन एवं पटाखा बाजार स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने आयोजन के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने और आम नागरिकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।इसके बाद दोनों अधिकारियों ने माधवगढ़ पहुंचकर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि विसर्जन कार्यक्रम के दौरान लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूदइस अवसर पर नगर निगम आयुक्त डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर विकास सिंह, उपायुक्त राजस्व अनुराग तिवारी, एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, एसडीएम ग्रामीण एल.आर. जांगड़े, सीएसपी मनीष त्रिपाठी, तहसीलदार सौरभ मिश्रा और टीआई सुदीप सोनी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नाबालिग कन्या से धक्का-मुक्की और मारपीट के मामले में भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान पर केस दर्ज बागपत में नवदुर्गा सेवा समिति ने किया छठे मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन