पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई, वीडियो हुआ था वायरल; मामला दर्ज होने के बाद भी पार्टी और पद से निष्कासन नहींइंदौर। प्रदीप चौधरी। कनकेश्वरी गरबा उत्सव के दौरान एक नाबालिग कन्या के साथ कथित तौर पर धक्का-मुक्की और मारपीट के मामले में हीरानगर पुलिस ने भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरबा उत्सव के दौरान नाबालिग कन्या के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी।कार्रवाई के बीच भाजपा के रुख पर उठ रहे सवालमामले में अपराध दर्ज होने के बावजूद भाजपा द्वारा कमल चौहान को पार्टी और मंडल अध्यक्ष पद से निष्कासित किए जाने की कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक बयान या निष्कासन संबंधी निर्णय की पुष्टि उपलब्ध नहीं है।बेटियों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मसम्मान की रक्षा के साथ ही कन्या पूजन जैसे विषयों पर जोर देने वाली राजनीतिक पार्टी के लिए ऐसे मामलों में संगठनात्मक रुख भी चर्चा का विषय बनता है। अब सवाल यह है कि मामले में पुलिस की कानूनी कार्रवाई के साथ भाजपा संगठन अपने स्तर पर क्या कदम उठाता है। मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने पुलिस कार्रवाई के संबंध में जानकारी दी। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन रीवा रानी तालाब जागरण व्यवस्था को लेकर यातायात थाना रीवा ने मार्गो का किया डायवर्सन सतना में रावण दहन, पटाखा बाजार और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थलों का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण