जीआरपी और आरपीएफ उज्जैन की संयुक्त कार्रवाई, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना से आरोपी तक पहुंची पुलिसउज्जैन, 19 अक्टूबर 2026। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के लिए सतर्क जीआरपी एवं आरपीएफ उज्जैन की संयुक्त टीम ने गोवा एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी करने की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई ₹1,100 की नकदी बरामद की है। सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली।पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली निवासी रितेश मिश्रा 12 अक्टूबर 2026 को ट्रेन नंबर 12780 गोवा एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उनकी पैंट की जेब से पर्स चोरी कर लिया। शिकायत के आधार पर थाना जीआरपी उज्जैन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(सी) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।सीसीटीवी फुटेज से मिला सुरागवरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता और आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव के समन्वय से संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर स्टेशन के आउटर क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी मिथुन मोगिया (26), पिता गोपीलाल मोगिया, निवासी ग्राम बनी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़ (मध्य प्रदेश) को पकड़ लिया।आरोपी के खिलाफ अन्य मामले भी दर्जजांच के दौरान आरोपी के विरुद्ध अन्य आपराधिक प्रकरणों का रिकॉर्ड सामने आया। साथ ही जीआरपी नागदा का एक स्थायी वारंट भी पाया गया। आरोपी के विरुद्ध निवारक कार्रवाई करते हुए जीआरपी नागदा को सूचना दी गई है।संयुक्त टीम की रही सराहनीय भूमिकाइस कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार गुप्ता, आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक राजेश वर्मा, आरक्षक जनक भदौरिया एवं आरपीएफ उज्जैन की टीम का विशेष योगदान रहा। संयुक्त टीम की कार्रवाई से रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के प्रयासों को मजबूती मिली। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में दिनदहाड़े नकबजनी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार माँ बम्लेश्वरी के दरबार में नतमस्तक हुई राजनांदगांव पुलिस, पुलिस बैंड की भक्तिमय प्रस्तुति ने बांधा समां