शाम 04.00 बजे से रात्रि 02.00 बजे तक के लिए परिवर्तित किये गए मार्ग

रीवा । यातायात थाना पुलिस रीवा द्वारा दिनांक 20/10/26 को दशहरा उत्सव के भीड़भाड़ को देखते हुए शाम 04 बजे से रात्रि 02 बजे तक डायवर्सन रूट एवं पार्किंग व्यवस्था निर्धारित किये है।

बस डायवर्सन:

1- सतना की ओर से आने वाली बसें जिन्हे नया बस स्टैण्ड जाना है वह चोरहटा से बायपास का उपयोग कर बायपास के रास्ते नया बस स्टैण्ड आयेंगी।

2- सतना की ओर से पुराना बस स्टैण्ड की ओर आने वाली बसें सिर्फ पुराना बस स्टैण्ड तक ही आ सकेंगी। आगे नया बस स्टैण्ड की ओर मार्ग प्रतिबंधित रहेगा।

3- यदि पुराना बस स्टैण्ड से बसों को नया बस स्टैण्ड की ओर जाना है तो वह ढेकहा से करहिया मंडी के सामने से होते हुए सार्किन बाईपास चढेंगी और बाईपास का उपयोग करते हुये नया बस स्टैण्ड जायेंगी।

4- नया बस स्टैण्ड से जिन बसों को सतना, मैहर, जबलपुर, कटनी, भोपाल, ग्वालियर, इंदौर जाना है वह भी बायपास का उपयोग करेंगी, नया बस स्टैण्ड रतहरा बायपास ।

इसी तरह से चार पहिया और ऑटो की पार्किंग व्यवस्था:

1- मार्तंड स्कूल में चार पहिया की पार्किंग व्यवस्था।

2- कृष्णा राजकपूर अडिटोरियम में चार पहिया एवं दो पहिया वाहन की व्यवस्था।

3-कलेक्ट्रेट में दो पहिया वाहन की व्यवस्था।

4- अनुविभागीय कार्यालय में VIP वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था।

5- अटल पार्क में चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन की व्यवस्था।

ऑटो/ई-रिक्शा/चार पहिया डायवर्सन:

1- जिन चार पहिया/ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों को पुराना बस स्टैण्ड से सिरमौर चौराहा की ओर आना है वह मार्तण्ड तिराहे से ताला हाउस रसिया मोहल्ला शिल्पी प्लाजा कला मंदिर अमहिया रोड होते हुए सिरमौर चौराहा आ सकेंगे।

2- जिन चार पहिया/ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों को सिरमौर चौराहा से पुराना बस स्टैण्ड की ओर आना है वह सिरमौर चौराहा से अमहिया रोड कला मंदिर शिल्पी प्लाजा होते हुये मार्तण्ड तिराहा आ सकेंगे।

3- रेल्वे स्टेशन से आने वाले चार पहिया ऑटो/ई-रिक्शा वाहन भी जयस्तंभ से व्यंकट रोड होते हुए आगे जा सकेंगे।

4- जिन चार पहिया ऑटो/ई-रिक्शा वाहन चालकों को सिरमौर चौराहा/नया बस स्टैण्डे की ओर से रेल्वे स्टेशन जाना है वह सिरमौर चौराहा फ्लाईओवर से बोदाबाग करहिया रोड ढेकहा के रास्ते अथवा सिरमौर चौराहा से अमहिया अस्पताल चौराहा प्रकाश चौराहा घोडा चौराहा जयस्तंभ से रेल्वे स्टेशन जा सकेंगे।

5- सिविललाइन की ओर से आने वाले चार पहिया/दो पहिया वाहन अटल पार्क में पार्क होंगे और पैदल कार्यक्रम स्थल जा सकेंगे।

प्रतिबंधित क्षेत्र:

1- मार्तण्ड तिराहे से एन.सी.सी. ग्राउंड की ओर समस्त प्रकार के चार पहिया/ऑटो/ई-रिक्शा एवं बसें प्रतिबंधित रहेंगी।

2- सिरमौर चौराहा से कॉलेज चौराहा की ओर जाने वाला मार्ग चार पहिया/ऑटो/ई-रिक्शा/बसों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।

भारी वाहन प्रतिबंधित:

3-शिल्पी प्लाजा से कॉलेज चौराहा की ओर चार पहिया ऑटो/ई-रिक्शा रसिया मोहल्ला से प्रतिबंधित रहेंगे।

4- सिविललाइन की ओर से आने वाले चार पहिया / दो पहिया डी.जे. बंग्ला मोड से प्रतिबंधित रहेंगे।

समस्त प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। जिन भारी वाहनों को शहर मे माल लोड/अनलोड करना है वो रात्रि 02.00 के बाद ही शहर में प्रवेश कर सकेंगे।


kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading