बेंगलुरु। प्रदीप चौधरी।। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में अब यूट्यूबर ध्रुव राठी भी शामिल होने जा रहे हैं। CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की ओर से घोषणा की गई है कि ध्रुव राठी 8 अक्टूबर को बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में आयोजित प्रदर्शन में हिस्सा लेंगे। अभिनेता प्रकाश राज के भी कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। CJP की ओर से यह प्रदर्शन विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत मतदाता सूची में नामों को लेकर उठाई जा रही आपत्तियों और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है। प्रदर्शन से पहले ‘पीपुल्स ट्रिब्यूनल’ का आयोजन भी प्रस्तावित है, जिसमें कर्नाटक से ऐसे लोगों को शामिल किया जाना है, जिन्हें आयोजकों के अनुसार SIR प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूची से नाम हटाए जाने का सामना करना पड़ा।ध्रुव राठी ने एक वीडियो संदेश के जरिए लोगों से बेंगलुरु के प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। CJP के मुताबिक प्रदर्शन का उद्देश्य चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को उठाना है।CJP ने इसके बाद 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर भी प्रदर्शन की घोषणा की है। संगठन का कहना है कि वह मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने सवालों को लेकर देशभर में आंदोलन जारी रखेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर की स्वच्छता व्यवस्था को लेकर कर्मचारी संगठनों और वाल्मीकि समाज की पंचायतों ने दिया सहयोग का आश्वासन प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में CJP नेता सौरभ दास की प्रेस कॉन्फ्रेंस, जंतर-मंतर मार्च का ऐलान