होलकर स्टेडियम के आसपास कई मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध, दर्शकों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था; पुलिस ने लोक परिवहन का उपयोग करने की अपील की इंदौर। होलकर स्टेडियम में 11 अक्टूबर 2026 को भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को लेकर यातायात प्रबंधन पुलिस ने विशेष ट्रैफिक प्लान जारी किया है। मैच के दौरान दर्शकों की भीड़ और यातायात के दबाव को देखते हुए 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से मैच समाप्ति तक यातायात व्यवस्था लागू रहेगी। आवश्यकता के अनुसार मार्गों पर डायवर्शन भी किया जाएगा। दर्शकों के प्रवेश के लिए पैदल मार्ग निर्धारित स्टेडियम पहुंचने वाले दर्शकों के लिए अलग-अलग पैदल मार्ग तय किए गए हैं। हुकुमचंद घंटाघर और पंचम की फेल की ओर से आने वाले दर्शकों को जंजीरवाला चौराहे से प्रवेश मिलेगा। वहीं, लैंटर्न की ओर से आने वाले दर्शक पैदल स्टेडियम तक पहुंच सकेंगे। पासधारी वाहनों को ही स्टेडियम की ओर प्रवेश स्टेडियम की ओर पासधारी वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। विवेकानंद स्कूल और बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स में पार्किंग पास वाले वाहन घंटाघर की ओर से प्रवेश कर सकेंगे। आईटीसी और अभय प्रशाल में पार्किंग पास वाले वाहनों के लिए लैंटर्न चौराहा और यशवंत क्लब रोड की ओर से प्रवेश निर्धारित किया गया है। बिना पार्किंग पास वाले वाहनों के लिए बाल विनय मंदिर स्कूल, एसजीएसआईटीएस परिसर और पंचम की फेल स्थित मैदान में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। इन स्थानों पर उपलब्ध जगह के अनुसार पहले आओ, पहले पार्क करो के आधार पर वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध यातायात प्लान के अनुसार, पासधारी और आपातकालीन वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों के लिए निम्न मार्ग बंद रहेंगे— लैंटर्न चौराहे से जंजीरवाला चौराहे और इंडस्ट्रीज हाउस की ओर जाने वाला मार्ग। घंटाघर से जंजीरवाला चौराहे और लैंटर्न चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग। पलासिया, घंटाघर से हाईकोर्ट और लैंटर्न चौराहे की ओर जाने वाला मार्ग। वाहन चालकों के लिए वैकल्पिक मार्ग दोपहर 2 बजे से यातायात आवश्यकता के अनुसार परिवर्तित किया जाएगा। सिटी बसों और पासधारी वाहनों को छोड़कर अन्य सवारी वाहनों को जरूरत पड़ने पर रीगल चौराहे से मधुमिलन की ओर डायवर्ट किया जाएगा। गीताभवन से घंटाघर जाने वाले वाहन ढक्कनवाला कुआं होकर श्रीमाया और मधुमिलन चौराहे की ओर जा सकेंगे। रीगल चौराहे से एमजी रोड, हाईकोर्ट और पलासिया की ओर जाने वाले वाहन मधुमिलन मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। इस मार्ग पर केवल सिटी बसों और आपातकालीन वाहनों को निर्धारित अनुमति रहेगी। विजयनगर से इंडस्ट्री हाउस और राजकुमार ब्रिज होते हुए मरीमाता जाने वाले वाहन एलआईजी चौराहा, पाटनीपुरा, परदेशीपुरा, सुभाष नगर और कुलकर्णी भट्टा ब्रिज होकर जा सकेंगे। रीगल से पलासिया जाने वाले वाहन व्हाइट चर्च होते हुए एबी रोड का उपयोग कर सकेंगे। वहीं, मालवा मिल से घंटाघर और इंडस्ट्री हाउस की ओर जाने वाले वाहन पाटनीपुरा, एलआईजी चौराहा और एबी रोड से जा सकेंगे। दर्शकों की सुविधा के लिए सिटी बसें घंटाघर और हाईकोर्ट चौराहे के आसपास यात्रियों को उतारेंगी, जहां से वे पैदल स्टेडियम पहुंच सकेंगे। कहां होगी पार्किंग? केवल पासधारी वाहनों के लिए: यशवंत क्लब पार्किंग अभय प्रशाल एवं आईटीसी पार्किंग बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स पार्किंग विवेकानंद स्कूल पार्किंग आईडीए परिसर पार्किंग बिना पास वाले वाहनों के लिए: बाल विनय मंदिर स्कूल जीएसआईटीएस परिसर पंचम की फेल स्थित मैदान इन पार्किंग स्थलों पर जगह उपलब्ध रहने तक ही वाहन खड़े किए जा सकेंगे। आम जनता से सहयोग की अपील यातायात प्रबंधन पुलिस ने लोगों से पलासिया से घंटाघर, हाईकोर्ट और रीगल चौराहा मार्ग; मालवा मिल से लैंटर्न चौराहा और हाईकोर्ट मार्ग; गीताभवन से घंटाघर और मालवा मिल मार्ग तथा इंडस्ट्रीज हाउस से जंजीरवाला चौराहे की ओर जाने वाले मार्गों से बचने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि स्टेडियम के आसपास पार्किंग की जगह सीमित है, इसलिए दर्शक निजी वाहनों के बजाय सिटी बस और अन्य लोक परिवहन साधनों का उपयोग करें। यातायात संबंधी समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा इंदौर ट्रैफिक साथी ऐप भी डाउनलोड किया जा सकता है: https://indoretrafficsaathi.com/download-app यातायात पुलिस ने नागरिकों से निर्धारित डायवर्जन का पालन करने और सुरक्षित आवागमन के लिए सहयोग करने की अपील की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजराना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, CEIR पोर्टल की मदद से सात गुम मोबाइल बरामद