इंदौर। शहर में गुम और खोए मोबाइल फोन की तलाश के लिए इंदौर पुलिस द्वारा तकनीक का उपयोग कर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में थाना खजराना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल की सहायता से सात गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए।पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह और एसीपी खजराना आशीष पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।पुलिस टीम ने CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल फोन की तकनीकी रूप से पतासाजी की। लगातार प्रयासों के बाद सात मोबाइल फोन बरामद किए गए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेन्द्र सिंह और एसीपी आशीष पटेल की उपस्थिति में थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए।इन सात लोगों को वापस मिले मोबाइलबरामद मोबाइल फोन में सपना चौहान का Motorola G, तरुण तिवारी का Oppo Reno 7, आनंद डोंगरे का Redmi 9, आशीष सींदल का Oppo F29, बुद्धि प्रकाश शर्मा का OnePlus Nord 2, पूनम साहू का Realme 7 Pro और महेश सोलंकी का Oppo मोबाइल शामिल है।तकनीक के जरिए नागरिकों को राहतखजराना पुलिस की इस कार्रवाई से मोबाइल गुम होने के कारण परेशान नागरिकों को राहत मिली। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर की। पुलिस की तकनीकी दक्षता और त्वरित कार्रवाई से नागरिकों का भरोसा मजबूत करने में मदद मिली है।इंदौर पुलिस द्वारा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर कार्रवाई की जा रही है। खजराना पुलिस की यह पहल गुम मोबाइल की तलाश और उन्हें वास्तविक मालिकों तक पहुंचाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ईमानदारी और तत्परता की मिसाल बनी सराफा पुलिस, खंडवा निवासी को लौटाए ₹3.50 लाख भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच के लिए इंदौर में ट्रैफिक प्लान जारी, 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से बदली रहेगी यातायात व्यवस्था