लोग बोले—मिठाई की दुकान पर चीनी बचाने और पेट्रोल पंप पर गाड़ी कम चलाने की सलाह जैसी स्थिति इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में पर्यावरण और जल संरक्षण को लेकर अक्सर जागरूकता की अपील की जाती है। लेकिन जब यही संदेश ऐसे मंच से दिया जाए, जिसका सीधा संबंध उसी संसाधन के उपयोग से हो, तो बात चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसा ही नजारा नेहरू पार्क के नवनिर्मित स्विमिंग पूल के लोकार्पण समारोह में देखने को मिला। लोकार्पण समारोह में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने शहरवासियों से पानी बचाने की अपील की। पानी का संरक्षण जरूरी है और जल संकट को देखते हुए इसके महत्व से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन स्विमिंग पूल के उद्घाटन के मंच से पानी बचाने की अपील ने मौजूद लोगों के बीच एक अलग ही चर्चा छेड़ दी। लोगों के बीच इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं। किसी ने इसे मिठाई की दुकान के उद्घाटन पर चीनी बचाने की सलाह से जोड़कर देखा तो किसी ने पेट्रोल पंप के शुभारंभ पर वाहन कम चलाने की नसीहत से तुलना की। सवाल यही उठता रहा कि जिस सुविधा का इस्तेमाल ही पानी में तैरने के लिए होना है, वहां पानी बचाने का संदेश किस तरह लागू होगा? पहले पेड़ काटे, अब बारिश और पर्यावरण की चिंता? शहर के पर्यावरण को लेकर भी इसी तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। विकास और कॉलोनियों के विस्तार के लिए पेड़ों की कटाई को लेकर समय-समय पर चिंता जताई जाती रही है। ऐसे में लोगों का कहना है कि यदि पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना है तो केवल नसीहत देने के बजाय बड़े पैमाने पर पौधरोपण और पेड़ों के संरक्षण पर भी जोर दिया जाना चाहिए। जल संरक्षण के साथ हरियाली बढ़ाने की जरूरत भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि नसीहत देनी ही है तो ऐसी नसीहत दी जाए, जिसका असर जमीन पर दिखाई दे—पेड़ लगाएं, पेड़ों को बचाएं और जलस्रोतों का संरक्षण करें, ताकि आने वाले समय में बारिश और पानी दोनों के संकट को कम किया जा सके। स्विमिंग पूल के लोकार्पण कार्यक्रम में दिया गया पानी बचाने का संदेश अपने उद्देश्य की गंभीरता के बावजूद अब उसके विरोधाभासी संदर्भ के कारण चर्चा में है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन यात्री बस में आग लगने पर प्रशासन की त्वरित कार्रवाई राहुल गांधी की हिरासत के विरोध में भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा निर्वाचन आयोग पहुंचे