इंदौर। प्रदीप चौधरी। खजराना थाना पुलिस ने मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए साइबर फ्रॉड के आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंक मैनेजर बनकर लोगों को फोन करता था और KYC अपडेट कराने के नाम पर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।खजराना थाना प्रभारी मनोज सेंधवा के मुताबिक, मुंबई क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने साइबर फ्रॉड के आरोपी पंकज पिता अवधेश गुप्ता (32), निवासी स्कीम नंबर 134, इंदौर को उसकी लोकेशन के आधार पर पकड़ा। आरोपी का स्थायी पता नागदा, जिला उज्जैन बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कभी एसबीआई, एचडीएफसी या अन्य बैंकों का मैनेजर बनकर लोगों को फोन करता था। वह पीड़ितों को KYC बंद होने या अपडेट नहीं होने की बात कहकर झांसे में लेता था। इसके बाद KYC अपडेट के नाम पर कभी QR कोड के जरिए कुछ रुपये ट्रांसफर करने या बैलेंस चेक करने के लिए कहा जाता था। जैसे ही पीड़ित उसके बताए अनुसार प्रक्रिया पूरी करता, उसके बैंक खाते से रकम निकाल ली जाती थी।पुलिस के अनुसार आरोपी साइबर फ्रॉड के लिए ऐप भी डेवलप कर अन्य लोगों को उपलब्ध कराता था। इन ऐप्स के माध्यम से लोगों को गुमराह कर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया जाता था।मुंबई में दर्ज साइबर अपराध के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की गई है। पुलिस अब आरोपी से अन्य साइबर अपराधों में उसकी संलिप्तता और उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पीएमश्री शा.उच्च.मा.विद्या. गढ़ी में पदस्थ शिक्षक पर गाली गलौज एवं दुर्व्यवहार करने का लगा आरोप उज्जैन रेलवे स्टेशन पर चेन स्नेचिंग गैंग का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार