2023 के चुनाव में बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में 2700 रुपए गेहूं एवं 3100 रुपए प्रति कुंटल धान खरीदी का किया था वादा

रीवा ।  मध्यप्रदेश सरकार द्वारा गेहूं के समर्थन मूल्य में एक किलो गेहूं पर सिर्फ 25 पैसे यानी 25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी किये जाने को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है। मोर्चे के नेता शिव सिंह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने रबी विपणन वर्ष 2027-28 के लिए गेहूं सहित रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी की घोषणा की है।

गेहूं के MSP में मात्र 25 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है जिस पर उन्होंने कहा कि गेहूं का MSP पहले 2585 रुपए प्रति क्विंटल था जिसे बढ़ाकर 2610 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। मतलब कृषि क्षेत्र में इतनी बड़ी महंगाई के बाद किसानों को सिर्फ 25 रुपए प्रति क्विंटल की अतिरिक्त कीमत मिलेगी।

किसानों का सवाल है कि बढ़ती लागत खाद-बीज डीजल और मजदूरी के बीच यह बढ़ोतरी ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। इंदौर प्रादेशिक सम्मेलन से लौटे मोर्चे के नेता शिव सिंह,रामजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह शंखू, संतकुमार पटेल तथा तेजभान सिंह ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चे के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व नें आगामी 9 अक्टूबर 2026 को एमएसपी के सवाल पर गांव गांव में केंद्र सरकार का पुतला दहन करने का ऐलान किया है। सभी साथी अपने-अपने इलाके में पुतला दहन कर सरकार की किसान विरोधी नीति का पर्दाफाश करें।

नेताओं ने यह भी कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के समय बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में 2700 रुपए प्रति क्विंटल गेहूं एवं 3100 रुपए प्रति कुंतल धान खरीदी का वादा किया था लेकिन वह वादा आज तक पूरा नहीं हुआ वादे जुमले साबित हो रहे है।
              

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading