विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर पढ़ाया

विद्यालय के प्राचार्य सहित छात्र-छात्राओं ने शिक्षक विरुद्ध कार्यवाही की उठायी मांग

गढ़ी, त्योंथर । पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़ी में पदस्थ शिक्षक कैलाश नारायण द्विवेदी के कथित दुर्व्यवहार एवं गाली गलौज का आरोप लगा है। विद्यालय के नाराज शिक्षकों ने आरोपों के विरोध में प्रतीकात्मक काली पट्टी बांधकर अध्यापन कार्य किया और जिला शिक्षा अधिकारी रीवा को शिकायत पत्र भेजकर मामले में विद्यालय की गरिमा से खिलवाड़ करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है।

विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ.मनीष प्रकाश उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में स्थानीय शिक्षक कैलाश नारायण द्विवेदी UDT विद्यालय की गरिमा को तार तार करने पर तुले हुए है उनके आतंक से शिक्षको में मायूसी छाई रहती है। वो डराते धमकाते रहते है कि मेरा कोई कुछ नहीं कर सकता है मै इलाके का जमींदार हूँ विधायक मेरे जेब में रहता है। अधिकारी कर्मचारी को मै खरीद लेता हूँ,मै समाज सेवी हूँ मेरे नौकरी करने का यही अंदाज है तुम लोग अपनी जान की परवाह करो, गाली गलौज करना गोली मारने की धमकी देना शिक्षक की आदत में शुमार है।

शिक्षक के मनमानी एवं तानाशाही से विद्यालय के प्राचार्य और स्कूल के छात्र- छात्राएं परेशान है।

वही शिक्षक के द्वारा नही पढ़ाने से बच्चो का भविष्य गर्त में डूबता जा रहा है जिसे लेकर प्राचार्य और अभिभावक चिंतित है आरोप है कि इनका ये रवैया एक दिन का नही है ये आए दिन ऐसा वर्ताव करते रहते है।

स्कूली छात्राओं का कहना है कि जब भी प्राचार्य पढ़ाने को कहते है तब गंदी गंदी गाली गलौज करने लगते है और कक्षा में भी बच्चो के साथ दुर्व्यवहार करते है बच्चियों के कहना है कि शिक्षक के कुछ बनता भी नही है।

देखना होगा की क्या जिला शिक्षा अधिकारी कार्यवाही करते है? या राजनीतिक संरक्षण के आड़ में शिक्षक की मनमानी व तानाशाही चलती रहेगी।

नोट: शिक्षक पर लगाए गए आरोप शिकायत में दर्ज हैं; इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading