पनवार, रीवा। डभौरा एसडीओपी नारायण सिंह कुमरे के मार्गदर्शन में पनवार थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल के नेतृत्व में पनवार पुलिस टीम द्वारा पनवार थाने में दर्ज अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. की अपहृत किशोरी को दाहीत (गुजरात) से दस्तयाब कर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया है। दिनाँक 08/09/2026 को फरियादी ने थाना में उपस्थित होकर रिपोर्ट लेख कराया कि मेरी लडकी उम्र 17 वर्ष, जो कक्षा 12वी में पढ़ती है दिनाँक 07/09/2026 को सुबह करीब 10 बजे घर से परीक्षा देने के लिये स्कूल को निकली थी जो देर शाम तक जब वापस घर नहीं आई तो मैं अपनी लडकी की पता तलाश स्कूल, आस पडोस तथा नाते रिश्तेदारी में किया तो लडकी का कही अतापता नहीं चला।जिनके रिपोर्ट पर थाना पनवार मे अपराध क्र.208/2026 धारा 137(2) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। मामले सदर में दौरान विवेचना अपहृत किशोरी की पता तलाश घटना दिनाँक से लगातार की जा रही थी, जो पता तलाश दौरान अपहृत किशोरी की दाहौत (गुजरात) में होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रीवा डाक्टर गुरुकरण सिंह के निर्देशन पर टीम गठित की जाकर अपहृत किशोरी को दिनाँक 02/10/2026 को दाहीत गुजरात से दस्तयाब किया गया और उसके माता – पिता को दिनाँक 04/10/2026 को सकुशल सुपुर्द किया गया है। उक्त कार्यवाही में पनवार थाना प्रभारी उप. निरी. कन्हैया सिंह बघेल, उप निरी. शोभा सिंह, प्र.आर. 98 तनय तिवारी, आर.552 शम्भू कुमार बिन्द, आर.823 सूरज पटेल एवं महिला आर. 404 सीमा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, महिला सुरक्षा से लेकर बदमाशों और ट्रैफिक पर रही नजर लाखों भारतीयों को मताधिकार से वंचित करना मनमानी, कोई भी संविधान से ऊपर नहीं: जस्टिस उज्ज्वल भुइयां