छतरपुर-पन्ना। केन-बेतवा लिंक परियोजना, मझगांय-रूंझ सहित अन्य परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के मुआवजे और पुनर्वास का मुद्दा गरमा गया है। प्रभावित परिवार पूर्ण मुआवजे और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग कर रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों की मांगों को सुनने के बजाय सरकार पुलिस बल के जरिए उनकी आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आदिवासी परिवार अपने अधिकारों, उचित मुआवजे और सम्मानजनक पुनर्वास की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर पुलिस कार्रवाई की जा रही है।सिंघार ने मुख्यमंत्री से प्रभावित परिवारों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए कहा कि जनता की आवाज को दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों को लाठियों की नहीं, बल्कि न्याय और सम्मानजनक पुनर्वास की आवश्यकता है।उन्होंने केन-बेतवा लिंक एवं मझगांय-रूंझ सहित अन्य परियोजनाओं से प्रभावित परिवारों के अधिकारों की रक्षा और उनकी मांगों पर सरकार से जवाब देने की मांग उठाई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अंतर्राजीय चंदन चोर गिरोह का रीवा पुलिस ने किया पर्दाफ़ाश, चंदन चोरी के 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया चंदन बरामद निर्वाचन आयोग घेराव में जीतू पटवारी ने उठाए चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची की पारदर्शिता पर सवाल