रीवा । रीवा पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक रीवा आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर टीम द्वारा चारो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया चंदन बरामद किया गया। थाना अमहिया में दिनांक 17/09/2026 को सिविल लाइन कॉलोनी अंतर्गत रहने वाले फरियादी ने रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोरों द्वारा उसके बंगला के सामने के परिसर से कीमती चंदन के पेड़ काटकर चोरी कर लिए गए हैं। जिस पर थाना में मामला पंजीबद्ध कर विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना पर आरोपियों को पकड़कर पूछताछ पर घटना कारित करना स्वीकार किया और चंदन की लकड़ी बरामद कर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया है इसके बाद आरोपी:(1) जशरथ पारदी पिता रतनलाल पारदी उम्र 35 वर्ष निवासी देवरी जिला मंडला,(2) तलकर आदिवासी पिता मुकेश आदिवासी उम्र 35 वर्ष निवासी देवरी जिला मंडला,(3) मंगरू पावर पिता पंसारी पावर उम्र 22 वर्ष निवासी सागौनी जिला दमोह,(4) स्वागत आदिवासी पिता पारस आदिवासी उम्र 20 वर्ष निवासी देवरी जिला मंडला को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों के कब्जे से जप्त मशरूका चंदन की लकड़ी जिसका वजन लगभग 57 किलो, कीमत करीब 5,70,000 रुपये है बरामद की गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त आरी, चाकू, कुल्हाड़ी, आदि भी जप्त किया गया है। उक्त कार्यवाही में अमहिया थाना प्रभारी मनोज गौतम, थाना प्रभारी चोरहटा पवन शुक्ला, उप निरीक्षक गौरव मिश्रा सायबर सेल, चौकी प्रभारी नौबस्ता उप निरीक्षक घनश्याम मिश्रा, प्र.आर. कृष्णकान्त नामदेव, प्र.आर. रामदेव मिश्रा, आर. आशीष पांडे, आर. विकाश तिवारी, आर. शंकरदत्त जायसवाल, आर. देशराज सिंह, आर. अनूप त्रिपाठी, आर. अरुणेन्द्र सिंह, आर.अनंत.और योगेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ज्ञानेश कुमार: सड़क से संसद और सुप्रीम कोर्ट तक आदिवासी परिवारों के हक पर भाजपा सरकार का दमन क्यों? उमंग सिंघार ने उठाए सवाल
You must be logged in to post a comment.