किसान-मजदूर साथियों से बड़ी संख्या में भागीदारी की अपीलइंदौर। संयुक्त किसान मोर्चा, मध्य प्रदेश की ओर से 2 अक्टूबर 2026 को इंदौर के गांधी हॉल में आयोजित प्रदेश सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रदेशभर के किसान, मजदूर, आदिवासी और जनसंगठनों के प्रतिनिधियों ने किसानों-मजदूरों से बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचकर सम्मेलन में भागीदारी करने की अपील की है। सम्मेलन में मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी रहेगी। सम्मेलन को सफल बनाने की अपील करने वालों में नर्मदा बचाओ आंदोलन की मेधा पाटकर, किसान संघर्ष समिति के डॉ. सुनीलम, अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव बादल सरोज, जागृत आदिवासी दलित संगठन बड़वानी की माधुरी बहन, अखिल भारतीय किसान सभा अजय भवन भोपाल के प्रहलाद दास बैरागी, भारतीय किसान यूनियन भोपाल के अनिल यादव, किसान संघर्ष समिति मालवा-निमाड़ के रामस्वरूप मंत्री शामिल हैं। इंदौर से भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के बबलू जाधव, शैलेंद्र पटेल और चंदन सिंह बड़वाया, छतरपुर से किसान क्रांति के दिलीप शर्मा, बालाघाट से किसान गर्जना के अरविंद चौधरी, अलीराजपुर से एनएपीएम के कृपाल सिंह मंडलोई, जबलपुर से जय किसान आंदोलन के अमित पाण्डेय और अग्रगामी किसान सभा के प्रदेश महासचिव अरुण प्रताप सिंह ने भी प्रदेश के किसान-मजदूर साथियों से सम्मेलन में पहुंचने की अपील की है।इसके साथ ही टोकों-रोको-ठोको क्रांतिकारी संगठन सीधी के उमेश तिवारी, शहीद राघवेंद्र सिंह किसान संघर्ष समिति रीवा के इंद्रजीत सिंह, भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) राजगढ़ के रामकिशन दांगी, एआईकेकेएमएस गुना के मनीष श्रीवास्तव, इंदौर से सोनू शर्मा,भारतीय किसान श्रमिक जनशक्ति यूनियन सागर के संदीप ठाकुर, अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा भोपाल के विजय कुमार, बरगी बांध विस्थापित संघ जबलपुर के राजकुमार सिन्हा ने भी सम्मेलन में भागीदारी का आह्वान किया है।अपील करने वालों में किसान आदिवासी संगठन केसला, जिला नर्मदापुरम के फागराम, संयुक्त किसान मोर्चा रीवा के संयोजक एडवोकेट शिवसिंह, संयुक्त किसान मोर्चा सिवनी के संयोजक धरमदास वासनिक, किसान संगठन गैरतगंज के अध्यक्ष मुकेश धाकड़, ऑल इंडिया संयुक्त किसान सभा के राष्ट्रीय सचिव कामरेड बुद्धसेन राठौर तथा क्षेत्रीय किसान संघर्ष समिति रामपुर बटुरा, सोहागपुर क्षेत्र, जिला शहडोल के अध्यक्ष भूपेश शर्मा शामिल हैं।इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन इंडिया मध्य प्रदेश, बड़वानी के दिनेश जयसिंह चौहान, मध्यप्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, आदिवासी एकता महासभा के राम नारायण कुररिया, अखिल भारतीय किसान महासभा के देवेंद्र सिंह चौहान तथा अखिल भारतीय किसान सभा (अजय भवन) के जनक राठौर ने भी सम्मेलन को सफल बनाने के लिए किसानों और मजदूरों से इंदौर पहुंचने का आह्वान किया है।अपील में कहा गया है कि 2 अक्टूबर को गांधी हॉल, इंदौर में आयोजित संयुक्त किसान मोर्चा के प्रदेश सम्मेलन में प्रदेशभर के किसान-मजदूर साथी बड़ी संख्या में शामिल हों और अपनी समस्याओं, अधिकारों तथा किसान-मजदूर हितों से जुड़े सवालों पर सामूहिक रूप से चर्चा करें।संयुक्त किसान मोर्चा, मध्य प्रदेश ने सभी किसान, मजदूर, आदिवासी, खेतिहर मजदूर एवं जनसंगठनों से सम्मेलन में सक्रिय भागीदारी कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अनंत चतुर्दशी चल समारोह में क्राइम ब्रांच की विशेष चेकिंग, 55 संदिग्धों पर कार्रवाई