इंदौर। प्रदीप चौधरी । तुकोगंज थाना पुलिस ने कंप्यूटर पार्ट्स चोरी के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी उसी दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करते थे और उन्होंने करीब 5 लाख रुपये कीमत के कंप्यूटर पार्ट्स चोरी किए थे। आरोपियों की निशानदेही पर फॉक्सकॉन कंपनी के कंप्यूटर पार्ट्स, इंटेल कंपनी के प्रोसेसर सहित अन्य चोरी का माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित एलजी इन्फोसिस्टम के संचालक धर्मेंद्र मिश्रा ने दुकान से कंप्यूटर पार्ट्स चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक दो हार्ड डिस्क बेचने पहुंचा है। हार्ड डिस्क के सीरियल नंबर Z52BQJ48 और Z9LBJQWR बताए गए।पुलिस ने सीरियल नंबरों का मिलान किया तो दोनों हार्ड डिस्क फरियादी की दुकान की निकलीं। इसके बाद जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में अंकित और दीवान सिंह नेतराम सहित चारों आरोपी दुकान में कर्मचारी के रूप में काम करते थे।पूछताछ के दौरान पुलिस को चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिले। आरोपियों की निशानदेही पर फॉक्सकॉन कंपनी के सामान, इंटेल कंपनी के प्रोसेसर और अन्य कंप्यूटर पार्ट्स सहित करीब 5 लाख रुपये कीमत का माल बरामद किया गया।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के मुताबिक, मामले में आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस चोरी के माल को खपाने में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 121 ग्राम एमडी ड्रग्स मामले में बैकवर्ड लिंक से सह-आरोपी राहुल राठौड़ गिरफ्तार पनवार पुलिस ने एक साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल