भोपाल। प्रदीप चौधरी। कटारा हिल्स थाना पुलिस की तत्परता से करीब 1 करोड़ 90 लाख रुपये की संभावित साइबर ठगी होने से बच गई। साइबर ठगों ने सेज यूनिवर्सिटी के सीएमडी बनकर अकाउंटेंट को WhatsApp के जरिए मैसेज भेजा और तत्काल ₹1.90 करोड़ का भुगतान करने के लिए कहा। ठगों ने भुगतान के लिए एक बैंक खाते को बेनिफिशियरी के रूप में जुड़वाने की कोशिश भी की। पुलिस के मुताबिक, अकाउंटेंट को WhatsApp पर सीएमडी के नाम और पहचान का इस्तेमाल करते हुए मैसेज प्राप्त हुआ। इसमें अर्जेंट भुगतान के लिए कहा गया था। बातचीत के दौरान अकाउंटेंट को WhatsApp अकाउंट में कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। संदेह होने पर उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी।मामले की जानकारी मिलते ही कटारा हिल्स पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए WhatsApp सपोर्ट टीम से संपर्क किया। पुलिस के प्रयासों से संबंधित WhatsApp अकाउंट को रिकवर कराया गया और संभावित साइबर ठगी को समय रहते रोक दिया गया।जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सेज यूनिवर्सिटी के सीएमडी की ओर से ऐसा कोई पेमेंट मैसेज नहीं भेजा गया था। पुलिस अब इस पूरे मामले में WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल करने वाले संदिग्धों और बैंक खाते से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रही है।पुलिस की तत्परता और अकाउंटेंट की सजगता के चलते ₹1.90 करोड़ की बड़ी साइबर ठगी की कोशिश नाकाम हो गई। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पनवार पुलिस ने एक साल से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर भेजा जेल जादवपुर फिर लड़ाई के मैदान में — झुकेंगे नहीं