इंदौर। अनंत चतुर्दशी पर्व को देखते हुए शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने भारी वाहनों के प्रवेश को लेकर एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत 25 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे से 26 सितंबर की रात 11 बजे तक शहर के चिन्हित नो-एंट्री पॉइंट्स, प्रमुख बाजारों, व्यस्त मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।यातायात पुलिस के अनुसार जवाहर मार्ग, सुभाष मार्ग सहित प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों और लोडिंग-अनलोडिंग स्थलों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा। यदि किसी स्थान पर पूर्व में इस अवधि के लिए भारी वाहनों को सीमित प्रवेश की अनुमति दी गई थी, तो वह अनुमति भी निर्धारित अवधि में प्रभावी नहीं रहेगी।हालांकि, एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और आवश्यक आपूर्ति जैसे अत्यावश्यक सेवाओं में लगे वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टर्स और व्यापारियों से निर्धारित समयावधि का पालन करने की अपील की है। नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।आमजन यातायात संबंधी समस्या की सूचना ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 7049107620 पर दे सकते हैं। यातायात संबंधी अन्य सुविधाओं के लिए इंदौर ट्रैफिक साथी एप का उपयोग किया जा सकता है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन संजय गांधी एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 4 मोटर साइकिल बरामद वोट चोरी के आरोपों पर राहुल गांधी का फिर हमला, बोले- दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों ने उठाए गंभीर सवाल