अमहिया, रीवा।  रीवा पुलिस अधीक्षक डॉ.गुरकरन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रीवा श्रीमती भावना मरावी के निर्देशन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक आलोक वर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अमहिया निरीक्षक मनोज कुमार गौतम के नेतृत्व में अमहिया थाना पुलिस टीम के सहयोग से संजय गांधी अस्पताल एवं सुपर स्पेशलिटी अस्पताल से मोटर साइकिल चोरी करने वाले आरोपियो को गिरफ्तार कर मोटर साइकिल बरामद किया गया।

दिनांक 02.09.2026 को मुकेश तिवारी पिता संपत प्रसाद तिवारी निवासी बिडवा थाना चोरहटा रीवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मैं मोटर साइकिल आरटीआर अपाची से संजय गांधी अस्पताल ड्यूटी आया था अपनी मोटर साइकिल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल परिसर में खड़ा करके अंदर ड्यूटी करने चला गया था  ड्यूटी बाद वापस आया तो देखा की मेरी मोटर साइकिल जिस जगह खड़ी किया था वहाँ नहीं थी कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया था।
वही दिनांक 11.09.2026 को फरियादी दिनेश साकेत पिता शिवनाथ साकेत निवासी गोदरी थाना मनगवा रीवा ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि मैं अपनी मोटर सायकल हीरो स्प्लेंडर से अपने रिश्तेदार को संजय गांधी अस्पताल इलाज कराने गया था अपनी मोटर साइकिल को अस्पताल के मेन गेट के पास खड़ी करके अंदर इलाज कराने चला गया था इलाज के बाद वापस आया तो देखा कि जिस जगह पर मैंने अपनी मोटर साइकिल खड़ी किया था वहाँ नहीं थी।

उपरोक्त दोनों रिपोर्ट पर थाना अमहिया रीवा में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना दौरान आरोपी गया प्रसाद केवट पिता रामखेलावन केवट उम्र 19 वर्ष निवासी काकलपुर थाना रामपुर बघेलान जिला सतना एवं दीपक केवट पिता नागेन्द्र केवट उम्र 19 वर्ष निवासी बड़ी गोरगी थाना गुढ़ जिला रीवा को पकड़ कर पूछताछ की गई तो उक्त दोनों आरोपीयो द्वारा अपने पास मोटरसाइकिल रखना स्वीकार किया एवं इसके साथ ही 02 और मोटरसाइकिल बरामद कराए गए जिन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

पकड़े गए चारो मोटरसाइकिल की कीमत 2,90000 रुपये है।

उक्त कार्यवाही में अमहिया थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार गौतम, सउनि मनोज प्रजापति, प्र आर केमला प्रसाद, मप्रआर. शबाना बेगम, आर विकाश तिवारी, आर अनुज सिंह, आर शंकरदत्त, योगेश सिंह, आरक्षक अनंत की सराहनीय भूमिका रही।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading