इंदिरा गांधी के बयान का हवाला देकर कहा- ‘रीढ़ सीधी रखिए और UPI टैक्स वापस लीजिए’नई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने UPI पर लागू किए गए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने इंदिरा गांधी के एक पुराने कथित बयान का हवाला देते हुए केंद्र सरकार की UPI संबंधी व्यवस्था पर सवाल उठाए और इसे वापस लेने की मांग की। राहुल गांधी ने कहा कि एक बार इंदिरा गांधी से पूछा गया था कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर। उनके अनुसार इंदिरा गांधी ने जवाब दिया था कि उनका झुकाव न लेफ्ट की ओर है और न राइट की ओर, बल्कि वह रीढ़ सीधी रखती हैं।राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उनका सिद्धांत अलग है और उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका को लाभ पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर भारतीय पर टैक्स का बोझ डाला गया है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री से कहा कि वे ‘‘रीढ़ सीधी करें और UPI टैक्स वापस लें।’’गौरतलब है कि केंद्र सरकार के 15 सितंबर के स्पष्टीकरण के अनुसार ₹2,000 से अधिक के कुछ निर्धारित व्यापारी UPI लेन-देन पर 0.4 प्रतिशत MDR लागू होगा, जबकि व्यक्ति-से-व्यक्ति (P2P) भुगतान पूरी तरह निःशुल्क रहेगा। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि MDR ग्राहक से वसूला जाने वाला टैक्स नहीं है और करीब 96 प्रतिशत व्यापारी लेन-देन इसके दायरे से बाहर रहेंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन दवा कारोबारी की मौत मामले में तीन गिरफ्तार 2 हजार से अधिक के UPI भुगतान पर नया MDR, रेलवे-फ्यूल-बीमा जैसी सेवाओं पर ₹5 फ्लैट शुल्क