पांच लोगों पर केस दर्ज, दो आरोपियों की तलाश जारीइंदौर। आमिर खान। लसुड़िया थाना क्षेत्र में दवा कारोबारी महेंद्र सोनी (45), निवासी ओमेक्स सिटी, की जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत के मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों भूपेंद्र चौहान, मोहित सोनी और राहुल चौहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गोल्डी खुराना और उसकी पत्नी पूजा खुराना की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार महेंद्र सोनी ने अपने घर में जहरीले पदार्थ का सेवन किया था। जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट, मोबाइल में कॉल रिकॉर्डिंग सहित अन्य साक्ष्य मिले। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि महेंद्र ने करीब 70 लाख रुपये का कर्ज लिया था और दवा का कारोबार कर रहे थे। कारोबार ठीक चलने के दौरान वह कर्ज की रकम और ब्याज चुकाते रहे, लेकिन व्यापार में नुकसान होने के बाद भुगतान में देरी होने लगी।पुलिस का कहना है कि इसके बाद कर्ज देने वाले कुछ लोगों द्वारा कथित रूप से उन्हें रकम लौटाने के लिए दबाव बनाने, डराने-धमकाने और बाजार में बदनाम करने की बात सामने आई। इसी घटनाक्रम से आहत होकर महेंद्र ने यह कदम उठाया। पुलिस ने उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, जबकि फरार दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में वाइन शॉप पर युवक से लूट, तीन आरोपी पकड़े गए राहुल गांधी का UPI शुल्क को लेकर पीएम मोदी पर निशाना