सागर। प्रदीप चौधरी। बंडा में जहरीली शराब कांड को लेकर परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने अपने परिवार से जुड़े होने के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति उनका कोई रिश्तेदार नहीं है और उनका नाम घटना से जोड़ना पूरी तरह भ्रामक है। मंत्री ने सागर एसपी को मामले की निष्पक्ष जांच के स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से अब तक 26 लोगों की मौत और 130 से अधिक लोगों के बीमार होने की जानकारी सामने आई है। मामले को लेकर प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हज यात्रा 2027 के यात्रियों का मेडिकल चेकअप शुरू, 15 सितंबर तक जांच कराने की अपील 1965 युद्ध के शहीद के सम्मान में आयोजित रक्तदान शिविर में एक महिला सहित 86 युवाओं ने किया रक्तदान