लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये की नकली करेंसी के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में फरार चल रहे बैंक मैनेजर अमित कुमार को NIA ने गिरफ्तार कर लिया है।NIA के मुताबिक अमित कुमार मामले में नामजद प्रमुख आरोपियों में शामिल था। जांच में करेंसी चेस्ट तक नकली नोट पहुंचाने की कथित साजिश में उसकी भूमिका सामने आने के बाद वह जांच एजेंसी के रडार पर था। अब उसकी गिरफ्तारी के बाद NIA नकली नोटों के बैंक की करेंसी चेस्ट तक पहुंचने की पूरी कड़ी खंगाल रही है।जानकारी के अनुसार, 29 अगस्त 2026 को सहारनपुर के सदर बाजार थाना पुलिस को PNB की करेंसी चेस्ट में बड़ी मात्रा में नकली नोट होने की सूचना मिली थी। जांच के दौरान करीब 17.29 करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए गए। शुरुआती जांच में बैंक के तीन कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर बैंक प्रबंधन ने उन्हें निलंबित कर दिया था।मामले में सदर बाजार थाने में BNS की धारा 178 के तहत एफआईआर दर्ज की गई। गंभीरता को देखते हुए NIA ने 3 सितंबर 2026 को केस री-रजिस्टर कर जांच अपने हाथ में ली। जांच आगे बढ़ने पर बैंक मैनेजर अमित कुमार का नाम प्रमुख आरोपी के तौर पर सामने आया। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह फरार चल रहा था, जिसे अब एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया है।NIA अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकली नोट बैंक की करेंसी चेस्ट तक कैसे पहुंचे और इसमें बैंक कर्मचारियों के अलावा बाहरी लोगों की क्या भूमिका थी। एजेंसी बैंक के कैश रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज, खातों से हुई बड़ी नकदी निकासी और संबंधित दस्तावेजों की भी जांच कर सकती है।अमित कुमार की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसी को नकली करेंसी के नेटवर्क और बैंकिंग सिस्टम में इसकी संभावित खपत से जुड़े अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। मामले में अन्य संदिग्धों की भूमिका और संभावित नेटवर्क की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रशासनिक फेरबदल: इरशाद वली बने सागर जोन के नए आईजी, महिला एवं बाल विकास का पुराना आदेश निरस्त सागर शराब मामले में मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, न्यायिक जांच के आदेश