इंदौर। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन और नगर निगम ने बुधवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए साउथ तोड़ा क्षेत्र में कान्ह नदी किनारे करीब दो एकड़ बेशकीमती शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। प्रशासन के अनुसार भूमि की अनुमानित कीमत 100 करोड़ रुपये से अधिक है।एसडीएम घनश्याम धनगर ने बताया कि शासकीय भूमि पर अवैध रूप से 50 से अधिक दुकानें बनाई गई थीं। इनमें लोहे की सामग्री बनाने वाले छोटे-छोटे कारखाने भी बिना अनुमति संचालित किए जा रहे थे। अतिक्रमण के कारण कान्ह नदी के प्राकृतिक बहाव में भी अवरोध उत्पन्न हो रहा था।प्रशासन की टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी अवैध निर्माण हटाए और भूमि को अपने कब्जे में लिया। अधिकारियों के मुताबिक अब नदी क्षेत्र को व्यवस्थित एवं विकसित करने के साथ ही कान्ह नदी के इस हिस्से का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शासकीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी के तहत जिला प्रशासन द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हनुमान अंश : हिंदुस्तान की जड़ों से संवाद करता सिनेमा प्रधान आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस कमिश्नर से सुरक्षा की गुहार