इंदौर। प्रदीप चौधरी। पुलिस की वर्दी पर गंभीर आरोप लगाते हुए बाणगंगा क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस कमिश्नर की जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने संयोगितागंज थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक सचिन शर्मा पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायत वापस नहीं लेने पर उसे और उसके परिवार को गोली मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया है। पुलिस कमिश्नर कार्यालय, पलासिया में आयोजित जनसुनवाई के दौरान महिला ने शिकायती आवेदन सौंपकर बताया कि कथित घटना 7 अगस्त को हुई थी। महिला के अनुसार, उसने 12 अगस्त को मामले की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। आरोप है कि शिकायत की जानकारी सामने आने के बाद से उसे लगातार धमकियां मिल रही हैं।महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया कि उसे शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और ऐसा नहीं करने पर उसे तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। महिला ने आरोपी के कथित साथी विक्रम सिंह ठाकुर पर भी धमकाने का आरोप लगाया है।पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से मामले में एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच कराने और स्वयं तथा परिवार की सुरक्षा की मांग की है। पुलिस अधिकारियों द्वारा शिकायत की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कान्ह नदी किनारे 100 करोड़ की शासकीय भूमि अतिक्रमण मुक्त, 50 से अधिक दुकानें हटाईं बंडा शराब कांड: सागर एसपी ने बताई घटना की वजह, शराब ठेकेदार को मास्टरमाइंड बताया