सागर। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस अधिकारियों के प्रशासनिक फेरबदल के तहत स्थानांतरण आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार सागर जिले के बंडा SDOP प्रदीप वाल्मीकि का तबादला कर उन्हें उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है।वहीं, पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक रोहित लखारे को बंडा (सागर) का नया SDOP बनाया गया है।गृह विभाग के अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा 7 सितंबर 2026 को जारी आदेश में उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग के अधिकारियों के स्थानांतरण का उल्लेख किया गया है। आदेश क्रमांक एफ 1/1/0279/2026-बी-4-02(HOM) के तहत यह प्रशासनिक फेरबदल किया गया है।आदेश के मुताबिक, प्रदीप वाल्मीकि को बंडा SDOP के पद से हटाकर उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रोहित लखारे अब बंडा SDOP के रूप में कार्यभार संभालेंगे।यह स्थानांतरण आदेश आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से प्रभावी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी टीम की बड़ी कार्यवाही में 5380 किलोग्राम महुआ लाहन,165 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 45 पाव बेंडीज हुई बरामद सर्पदंश पर NHRC सख्त / सभी राज्यों से रिपोर्ट तलब