चाकघाट, रीवा। आबकारी विभाग रीवा ने अवैध मदिरा के खिलाफ दिनाँक 07/09/2026 को वृत्त-मऊगंज, चाकघाट एवं पुलिस बल की संयुक्त कार्यवाही में ग्राम-डिघिया मे सीमा साकेत के रिहायशी मकान से 260 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, दिनेश साकेत के रिहायशी मकान से 320 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, प्रभाबती साकेत के रिहायशी मकान से 460 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, सोनम साकेत के रिहायशी मकान से 340 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, उमेश साकेत के रिहायशी मकान से 440 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, शिवलाल साकेत के रिहायशी मकान से 260 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, बिमला साकेत के रिहायशी मकान से 320 किलोग्राम महुआ लाहन 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, संगीता साकेत के रिहायशी मकान से 260 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, राबेन्द्र साकेत के रिहायशी मकान से 440 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, वार्ड नंबर 10 मल्लाहटी चाकघाट मे संगीता माझी के रिहायशी मकान से 380 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 20 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, उर्मिला माझी के रिहायशी मकान से 420 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, इंद्रकली माझी के रिहायशी मकान से 260 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 05 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, पार्वती माझी के रिहायशी मकान से 320 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, मुन्नी माझी के रिहायशी मकान से 440 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, रमेश माझी के रिहायशी मकान से 220 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 10 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, ग्राम-चन्दई मे शिवनारायण जायसवाल के रिहायशी मकान से उत्तर प्रदेश सरकार निर्मित 45 पाव वेंडीज जब्त कर म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च)के तहत प्रकरण दर्ज किये गये। कार्यवाही में कुल 17 प्रकरणों मे 5380 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 165 लीटर हाथ भट्टी मदिरा,तथा उत्तर प्रदेश सरकार निर्मित 45पाव बेंडीज बरामद किया गया जिसकी अनुमानित कीमत 566350 रुपये है। सहायक आबकारी आयुक्त रीवा द्वारा बताया गया कि अवैध मदिरा के परिवहन,निर्माण विक्रय के विरुद्ध यह कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश्वर सिंह ठाकुर, अजय श्रीवास्तवआरक्षक-वेदप्रकाश तिवारी, प्रदीप सिंह, शुभम द्विवेदी, सुमित पयासी, राहुल पाण्डेय,आकांक्षा द्विवेदी, रितु कोरी नगर सैनिक मनोज द्विवेदी, आरती साकेत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन परदेश में मानव गरिमा का जाप, देश में मनु का उत्पात! सागर: बंडा SDOP का तबादला, रोहित लखारे होंगे नए SDOP
You must be logged in to post a comment.