जेठानी पार्वती बाई गिरफ्तार, विवाद के बाद चाकू से हत्या कर शव हौज में फेंकने का आरोपइंदौर। आमिर खान। राऊ थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में पानी के हौज से नवविवाहिता वंदना का शव मिलने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि मृतका की जेठानी पार्वती बाई कुशवाह ने की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है।पुलिस के अनुसार, वंदना ने 11 अगस्त को परिजनों की मर्जी के खिलाफ उपेंद्र पटेल से प्रेम विवाह किया था और इसके बाद ससुराल में रह रही थी। जांच में सामने आया कि पार्वती का भाई दुष्कर्म के मामले में दमोह जेल में बंद है। रक्षाबंधन के दौरान वंदना द्वारा उसके भाई को लेकर की गई टिप्पणी के बाद दोनों के बीच विवाद चल रहा था।गुरुवार को घर में दोनों के बीच फिर कहासुनी हुई। आरोप है कि वंदना द्वारा जेठानी और उसके परिवार को घर से बाहर निकलवाने की बात कहे जाने से पार्वती बाई गुस्से में आ गई। पुलिस के मुताबिक, उसने रसोई से चाकू लेकर वंदना पर हमला कर दिया। इसके बाद शव को घर के बाहर बने पानी के हौज में फेंक दिया और खुद पति से मिलने अस्पताल चली गई। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फॉरेंसिक जांच और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के दौरान आरोपी से लगातार पूछताछ की गई, जिसके बाद उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में इस्तेमाल चाकू जब्त कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन धूमधाम से मनाया गया ऐलक श्री 105 विज्ञानसागर जी महाराज का 54वां जन्म जयंती महोत्सव जनरेशन ज़ेड के आंदोलन पर मनुवादी एजेंडे का हमला