इंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। लगातार जागरूकता और चालानी कार्रवाई के बावजूद रॉन्ग साइड वाहन चलाने तथा तेज रफ्तार से वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ अब एफआईआर दर्ज की जा रही है।इसी क्रम में यातायात पुलिस ने चाणक्यपुरी चौराहे पर रॉन्ग साइड से तेज रफ्तार में वाहन चलाने वाले चार लोगों को चिन्हित किया। पुलिस के अनुसार, वाहन चालकों की इस लापरवाही से सड़क पर दुर्घटना की स्थिति बन रही थी। मामले में अन्नपूर्णा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 285 और 125 सहित मोटर व्हीकल एक्ट की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। डीसीपी यातायात राजेश त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अब केवल चालान तक सीमित नहीं रहेगी। दूसरों की जान खतरे में डालने वाले वाहन चालकों पर एफआईआर सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने संकेत दिए हैं कि रॉन्ग साइड और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भोपाल में सीलिंग कार्रवाई को लेकर बोले कैलाश विजयवर्गीय, कहा- व्यापारियों की परेशानी का निकालेंगे रास्ता दो महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर पत्रकार संगठनों ने जताया कड़ा विरोध