‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी साधा निशाना, विवादित टिप्पणी पर सियासत गरमाईमुंबई। प्रदीप चौधरी। महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को सनातन हिंदू धर्म पर बोलते समय जिस तरह की हिम्मत दिखाई देती है, वैसी ही हिम्मत उन्हें कुरान को लेकर भी अपनी बात रखते समय दिखानी चाहिए। राणे ने राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कार्यक्रम में छात्रों की नहीं, बल्कि ‘शरीयत की गूंज’ सुनाई देती है। राणे ने राहुल गांधी के लिए ‘चाइनीज मॉडल के हिंदू’ जैसी टिप्पणी भी की।राणे के इन बयानों के बाद राजनीतिक विवाद बढ़ने के आसार हैं। कांग्रेस की ओर से इन टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया सामने आने के बाद मामला और गरमा सकता है। हालांकि, राणे द्वारा लगाए गए आरोपों और टिप्पणियों को उनके राजनीतिक बयान के रूप में ही देखा जा रहा है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन स्वास्थ्य पर विचार: आंवला, छाछ, योग और संतुलित दिनचर्या को बनाएं जीवन का हिस्सा उज्जैन में अघोरी किन्नर का कथित वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR