इंदौर। आमिर खान। शहर की राजनीति में बुधवार को उस समय नया राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया, जब करीब 19 वर्षों तक कांग्रेस से जुड़े रहे सद्दाम मंसूरी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उनके इस फैसले के बाद इंदौर के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सद्दाम मंसूरी बुधवार दोपहर करीब 3 बजे इंदौर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सपा के इंदौर महानगर अध्यक्ष राजेंद्र यादव ‘दद्दू’ की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद पार्टी कार्यालय में प्रेसवार्ता आयोजित की गई, जिसमें मंसूरी ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए अपने राजनीतिक निर्णय को लेकर अपनी बात रखी।करीब दो दशक तक कांग्रेस की राजनीति से जुड़े रहे मंसूरी का अचानक सपा में शामिल होना स्थानीय राजनीति में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। उनके दल बदलने के बाद अब राजनीतिक चर्चाएं इस बात को लेकर तेज हो गई हैं कि इसका कांग्रेस की स्थानीय राजनीति पर क्या असर पड़ेगा और सपा में उन्हें आने वाले समय में कौन सी जिम्मेदारी दी जाती है।नई राजनीतिक पारी पर निगाहेंसपा की सदस्यता लेने के बाद सद्दाम मंसूरी के सामने अब नई पार्टी में अपनी राजनीतिक भूमिका मजबूत करने की चुनौती होगी। वहीं, पार्टी नेतृत्व उन्हें संगठन में क्या जिम्मेदारी देता है, इस पर भी राजनीतिक नजरें टिकी हैं। फिलहाल उनके सपा में शामिल होने से इंदौर की सियासत में नए समीकरणों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 30 लाख की अवैध शराब के मामले में तीन साल से फरार आरोपी गिरफ्तार जेल गोलीकांड में रायसेन जेल अधीक्षक निलंबित, कैदी ने प्रहरी पर किया फायर