इंदौर। प्रदीप चौधरी। क्राइम ब्रांच इंदौर ने अवैध शराब परिवहन के मामले में करीब तीन साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान दिलप्रीत सिंह उर्फ हनी, निवासी इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से गिरफ्तार किया।क्राइम ब्रांच के अनुसार, थाना क्राइम ब्रांच में अपराध क्रमांक 40/2023 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया था। 26 जुलाई 2023 को राऊ-रंगवासा-पीथमपुर रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक आयसर वाहन को रोककर तलाशी ली गई थी। वाहन से 410 पेटी BAGPIPER DELUX WHISKY और 370 पेटी MOUNT 600 BEER सहित कुल 780 पेटी अवैध शराब बरामद की गई थी। जब्त शराब की कीमत करीब 30 लाख और आयसर वाहन की कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई थी। कुल मशरूका करीब 50 लाख रुपये का था।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालक बीरम चौहान और क्लीनर विशाल ठाकुर को गिरफ्तार किया था, जबकि मामले में दिलप्रीत सिंह उर्फ हनी फरार चल रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश में लगातार जुटी थी। मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने 1 सितंबर 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।अन्य मामलों में भी दर्ज हैं प्रकरणपुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ इंदौर के भंवरकुआं और तुकोगंज थानों में मारपीट, हत्या के प्रयास, धमकी, घर में घुसकर मारपीट तथा आबकारी अधिनियम से संबंधित कुल चार प्रकरण पूर्व में दर्ज हैं। आरोपी आठवीं कक्षा तक पढ़ा है और वाइन शॉप पर काम करता है।पुलिस आरोपी से अवैध शराब परिवहन के नेटवर्क, प्रकरण में उसकी भूमिका और अन्य संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पुलिस अभिरक्षा से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का आरोपी फरार, लापरवाही पर प्रधान आरक्षक निलंबित 19 साल कांग्रेस में रहने के बाद सद्दाम मंसूरी ने थामा सपा का दामन, इंदौर की सियासत में बढ़ी हलचल