इंदौर। आमिर खान। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण और पुलिस से जुड़ी समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए मंगलवार को पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने कमिश्नर कार्यालय के सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक की समस्या गंभीरता से सुनी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एवं उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में कुल 96 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें पारिवारिक विवाद, पति-पत्नी और बेटा-बहू के बीच विवाद, दस्तावेजों के आधार पर लोन लेकर धोखाधड़ी, पैसों के लेन-देन, सामान नहीं देने, इवेंट फर्म द्वारा भुगतान लेने के बाद काम नहीं करने, दुकान में तोड़फोड़, साइबर एवं वित्तीय फ्रॉड, प्लॉट-मकान और जमीन संबंधी धोखाधड़ी तथा महिला अपराध से जुड़े मामले शामिल रहे।पुलिस कमिश्नर ने कई मामलों में संबंधित अधिकारियों से मौके पर ही बात कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का निष्पक्ष, प्रभावी और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के लिए कहा।जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी सहित सभी जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याएं सुनकर कई मामलों में मौके पर ही कार्रवाई प्रारंभ की।मध्यस्थता से पारिवारिक विवाद सुलझाने पर जोरपुलिस द्वारा मध्यस्थता केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक एवं आपसी विवादों में काउंसलिंग भी कराई जा रही है। इसका उद्देश्य विवादों का शांतिपूर्ण और शीघ्र समाधान कर पक्षकारों को राहत दिलाना है।पुलिस कमिश्नर ने आमजन को आश्वस्त किया कि इंदौर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोबाइल पर बात करते हुए बाइक दौड़ाना पड़ा महंगा, बिना हेलमेट और लाइसेंस भी मिला युवक रक्षाबंधन पर उत्कृष्ट पुलिसिंग करने वाले 40 पुलिसकर्मी सम्मानित