इंदौर। अमीर खान। तिलक नगर थाना क्षेत्र में गोदाम से लोडिंग रिक्शा लेकर ड्राइवर के फरार होने का मामला सामने आया है। फरियादी की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर पारस गुप्ता को हिरासत में लिया है। जानकारी के मुताबिक, फरियादी के गोदाम पर ड्राइवर के रूप में काम करने वाला पारस गुप्ता सुजुकी कंपनी का लोडिंग ऑटो लेकर फरार हो गया था। लोडिंग रिक्शा में बच्चों से संबंधित सामान रखा हुआ था। घटना की जानकारी मिलने के बाद फरियादी ने तिलक नगर पुलिस को शिकायत दी।शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से लोडिंग रिक्शा और उसमें रखा सामान बरामद कर लिया है।फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह वाहन लेकर किस उद्देश्य से फरार हुआ था। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने लिया संज्ञान; पलासिया क्षेत्र का बताया मॉडल मुस्कान हत्याकांड: CCTV में वारदात के बाद भागता दिखा संदिग्ध