भोपाल। वक्फ संपत्तियों पर कथित अवैध कब्जे के खिलाफ मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपाल के शाहजहानाबाद थाना क्षेत्र में वक्फ संपत्ति पर अवैध तरीके से इज्तेमा बाजार संचालित करने के आरोप में शाहिद अलीम और उनके साथियों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। साथ ही करीब 28 करोड़ 91 लाख रुपये की रिकवरी के लिए RRC जारी की गई है।वक्फ बोर्ड के अनुसार भोपाल में करीब 2.7 एकड़ जमीन वक्फ बोर्ड के नाम दर्ज है। संपत्ति के एक हिस्से में दारुल शफकत सोसाइटी नामक NGO का संचालन बताया गया है। बोर्ड का आरोप है कि सोसाइटी के संचालकों ने पूरी वक्फ संपत्ति पर कब्जा कर वहां इज्तेमा बाजार का संचालन किया और दुकानों से करोड़ों रुपये की राशि वसूल की।20 साल के हिसाब पर उठे सवालबोर्ड का आरोप है कि संपत्ति से होने वाली आय का वर्षों तक उचित हिसाब-किताब प्रस्तुत नहीं किया गया। करीब 20 वर्षों से संपत्ति से संबंधित आय और लेनदेन का पूरा हिसाब नहीं दिए जाने का दावा भी बोर्ड ने किया है। आरोप है कि दुकानों को किराए पर देने और अन्य तरीके से वसूली के जरिए बड़ी रकम जुटाई गई।नए वक्फ कानून के बाद केंद्र सरकार द्वारा शुरू किए गए उम्मीद पोर्टल पर दर्ज संपत्तियों के रिकॉर्ड के आधार पर मामले की जानकारी सामने आने की बात बोर्ड की ओर से कही गई है। बोर्ड के मुताबिक पोर्टल पर भोपाल समेत देशभर की वक्फ संपत्तियों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया है।रिकवरी की कार्रवाई होगीमध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड का कहना है कि वक्फ संपत्ति से अर्जित धन से खरीदी गई अन्य संपत्तियों की भी जांच की जाएगी और कानून के अनुसार उन पर वक्फ बोर्ड के अधिकार का दावा किया जा सकता है। बोर्ड ने कहा कि इज्तेमा बाजार का संचालन पूरी तरह कानूनी और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।करीब 28.91 करोड़ रुपये की रिकवरी के लिए जारी RRC के तहत भोपाल कलेक्टर के सहयोग से वसूली की कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है। बोर्ड के अनुसार वसूली गई राशि का उपयोग यतीम बच्चों की शिक्षा, निकाह और अन्य जनकल्याणकारी कार्यों में किया जाएगा।फिलहाल FIR के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है और संपत्ति, दुकानों से हुई वसूली तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 16 मांगों को लेकर अभाविप का कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाकर अंदर घुसे कार्यकर्ता शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग, दिग्विजय सिंह ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र