इंदौर। दिनेश सिंह। विद्यार्थियों की 16 मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय के गेट पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग हटाकर गेट खोल दिया और कार्यालय परिसर की ओर बढ़ गए। प्रदर्शनकारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने की मांग कर रहे थे, लेकिन कलेक्टर के मौजूद नहीं होने पर बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान अभाविप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन का वाचन भी किया। सड़क पर प्रदर्शन से यातायात प्रभावितप्रदर्शन से पहले बड़ी संख्या में विद्यार्थी कलेक्टर कार्यालय के बाहर सड़क पर एकत्रित होकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन के कारण सड़क पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इसी दौरान भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच एक दोपहिया वाहन बैरिकेडिंग से टकराकर गिर गया, जिसके बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।इसी दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग को धक्का देकर आगे बढ़ना शुरू कर दिया और कलेक्टर कार्यालय के गेट तक पहुंचकर नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने भी तत्काल मोर्चा संभाला। हालांकि थोड़ी देर बाद मामला शांत हुआ और एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों से ज्ञापन लेकर उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।स्कूलों की व्यवस्थाओं को लेकर उठाई मांगेंअभाविप ने स्कूलों में विद्यार्थियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर 16 मांगें रखी हैं। इनमें स्कूलों में शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, CCTV कैमरों की व्यवस्था सहित विद्यार्थियों की सुरक्षा और बेहतर शैक्षणिक वातावरण से जुड़े मुद्दे शामिल हैं।अभाविप का कहना है कि विद्यार्थियों की मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा से जुड़े इन मुद्दों का जल्द निराकरण किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई करने की मांग की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, फीकी चाय पिलाकर जताया विरोध वक्फ संपत्ति पर अवैध कब्जे का आरोप, शाहिद अलीम समेत अन्य पर FIR; 28.91 करोड़ की RRC जारी