दोपहर 12:00 बजे ब्लॉक कार्यालय जवा में आयोजित होगा कार्यक्रम। जवा, रीवा। म.प्र.कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशन पर जिला कांग्रेस कमेटी रीवा ग्रामीण अध्यक्ष इंजी.राजेंद्र शर्मा, संगठन महासचिव रवि तिवारी, सिरमौर विधानसभा के संगठन प्रभारी अरविंद सिंह चंदेल, जवा ब्लॉक संगठन प्रभारी सिद्धनाथ पांडे के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जवा के अध्यक्ष व पूर्व जवा जनपद पंचायत अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह पटेल के नेतृत्व में एवं जवा ब्लॉक के कांग्रेस के सभी वरिष्ठ जनों के उपस्थति में देश एवं प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बढ़े हुए बिजली के बिल, बढ़े हुए पेट्रोल के दाम, बढ़े हुए शक्कर के दाम, बढ़े हुए गैस सिलेंडर के दाम सहित क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकरआज दिनांक 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:00 बजे स्थान-ब्लॉक मुख्यालय कार्यालय जवा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा है। इसके बाद शांतिपूर्ण तरीके से बाजार में पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन करते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जवा एवंतहसीलदार जवा को ज्ञापन सौंपा जाएगा । जिसके लिए जवा ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह ने सभी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजनों, प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व विधायक, लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी, विधानसभा प्रत्याशी, जिला पदाधिकारी,मंडलम अध्यक्ष, सभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, सभी पंचायत अध्यक्ष, पंचायत कमेटी के पदाधिकारी, सभी बीएलए एवं कांग्रेस पार्टी के जांबाज कार्यकर्ताओं तथा सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, क्षेत्र की जनता जनार्दन से विशेष आग्रह किये है कि निर्धारित समय से कार्यक्रम में पहुंचने का कष्ट करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन 28 अगस्त को साल का अंतिम चंद्रग्रहण, भारत में नहीं देगा दिखाई नेपाल में सैलाब का कहर, 105 भारतीयों समेत सैकड़ों लोग लापता; कैलाश मानसरोवर यात्रियों की बढ़ी चिंता
You must be logged in to post a comment.