भोपाल। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय (PHQ) द्वारा पुलिस निरीक्षकों की बड़े पैमाने पर तबादला सूची जारी की गई है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार तथा पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) रियाज़ इकबाल द्वारा जारी आदेश के तहत प्रदेश भर के विभिन्न जिलों और विशिष्ट इकाइयों में तैनात अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। तबादला आदेश में राज्य साइबर मुख्यालय, एसटीएफ (STF), नारकोटिक्स विंग, विशेष शाखा (CIB) तथा विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण शालाओं (PTS/PTC) में नई पदस्थापनाएं की गई हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति के तहत जारी इन आदेशों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त होकर नवीन पदस्थापना स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। प्रमुख पदस्थापनाएं एवं फेरबदल: एसटीएफ मुख्यालय (भोपाल): योगेन्द्र सिंह सोजातिया (इंदौर ग्रामीण), राजेश दामले (राजगढ़), कमलेश चौहान (भोपाल नगरीय), धर्मेन्द्र कुमार अहिरवार (छतरपुर), रातीराम प्रजापति (पन्ना), पार्थ सिंह परिहार (मुरैना), राहुल बघेल (जबलपुर), उमेश कुमार लाखरे (खंडवा), अनिल चाकरे (इंदौर ग्रामीण), विनोद कुमार पंथी (भोपाल नगरीय) और हंस राज झिंझोरे (बड़वानी) को एसटीएफ मुख्यालय भोपाल भेजा गया है। राज्य साइबर मुख्यालय (भोपाल): महावीर सिंह (ग्वालियर), मनोज कुमार गोयल (छतरपुर), कविता नागवंशी (बैतूल) एवं फूलवती अहिरवार (अनूपपुर) की पदस्थापना राज्य साइबर मुख्यालय में की गई है। नारकोटिक्स विंग (इंदौर): अजय वास्केल (अलीराजपुर), मोनिका अबरियो (शाजापुर) और दिनेश चांगोद (बड़वानी) को नारकोटिक्स विंग इंदौर में पदस्थ किया गया है। वहीं नारकोटिक्स विंग में पदस्थ हरीश सोलंकी, तेजेन्द्र सिंह सेंगर, दीपमाला धारू, भरत सिंह चावड़ा, संजय कुमार उईके और राधा जामोद को विभिन्न पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों (PTS/PTC) में भेजा गया है। अअवि / विशेष शाखा (PHQ भोपाल): रामसिया चौधरी (छतरपुर), सतीश कुमार झारिया (जबलपुर), कुलदीप सागर (शिवपुरी) तथा अरविन्द बेले (नर्मदापुरम) को अअवि पुमु भोपाल भेजा गया है। इसके अतिरिक्त पारूल राठौर को विशेष शाखा तथा राजेश्वरी मालवीय को अजक पुमु भोपाल में पदस्थ किया गया है। प्रशिक्षण संस्थान (PTS/PTC): सुशील वर्मा, परमानंद गिरवाल, संतोष पिपरे (उज्जैन), मनीष बंसल, रश्मि सोनकर (सागर), अनिम टोप्पो, वंदना शाक्यवर (इंदौर), रीना चौहान, नरेन्द्र सिंह जादौन (भौरी भोपाल) और हरवीर सिंह रघुवंशी (तिघरा) सहित कई निरीक्षकों को प्रशिक्षण संस्थानों में स्थानांतरित किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अविलंब अपनी नवीन पदस्थापना का कार्यभार ग्रहण करें। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बागपत में रील बनाने पर 10 लाख रूपये तक की पुरस्कार राशि व ईनान जीतने का मिला मौका तिरंगा कुर्सी पर डालकर बैठे CBMO, वीडियो वायरल होने के बाद मचा बवाल