भिंड। प्रदीप चौधरी। मध्यप्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के मेहरी गांव में 15 जून को कुएं में मिली छह वर्षीय सृष्टि दौहरे की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में बच्ची की मौत हत्या के कारण होने की पुष्टि हुई है।पुलिस ने मामले में बच्ची की मां ज्योति दौहरे और उसके कथित प्रेमी रमाशंकर शर्मा के खिलाफ हत्या एवं साक्ष्य छिपाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।प्रेम संबंध को पुलिस ने बताया हत्या की वजहपुलिस जांच के अनुसार दोनों आरोपियों के बीच प्रेम संबंध था और वे शादी करना चाहते थे। पुलिस का दावा है कि बच्ची उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया।घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। मामले में पुलिस द्वारा जुटाए जा रहे साक्ष्यों और आगे की जांच के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होने की उम्मीद है।मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और छह साल की मासूम की मौत को लेकर लोगों में आक्रोश है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन असम में बाढ़ केवल प्राकृतिक आपदा है या माफिया की तबाही भी? लाइक्स-व्यूज के चक्कर में घर में बनाया नकली कोर्ट, खुद को बताया हाईकोर्ट वकील; पुलिस ने किया गिरफ्तार