नई दिल्ली, प्रदीप चौधरी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन ने पार्टी के नए राष्ट्रीय पदाधिकारियों और अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए नियुक्तियों की घोषणा की है। केंद्रीय मुख्यालय से जारी इस सूची के अनुसार, सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह द्वारा हस्ताक्षरित इस प्रेस विज्ञप्ति में शीर्ष सांगठनिक जिम्मेदारियों का पुनर्गठन किया गया है। प्रमुख नियुक्तियां और सांगठनिक जिम्मेदारी: राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (13): वसुंधरा राजे सिंधिया (राजस्थान), तीरथ सिंह रावत (उत्तराखंड), राम माधव (दिल्ली), बैजयंत जय पांडा (ओडिशा), डी. पुरंदेश्वरी (आंध्र प्रदेश), रेखा वर्मा (उत्तर प्रदेश), वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी (गुजरात), डॉ. भारती प्रवीण पवार (महाराष्ट्र), मनप्रीत सिंह बादल (पंजाब), लाल सिंह आर्य (मध्य प्रदेश), प्रो. एस. नागराज (कर्नाटक), प्रो. तारिक मंसूर (उत्तर प्रदेश) एवं डॉ. मधुचंद कर (पश्चिम बंगाल) को उपाध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय संगठन टीम: बी.एल. संतोष (दिल्ली) को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) का दायित्व सौंपा गया है। शिवप्रकाश (मुंबई) और सौदान सिंह (चंडीगढ़) राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन) बनाए गए हैं। राष्ट्रीय महामंत्री (8): विनोद तावड़े (महाराष्ट्र), सुनील बंसल (दिल्ली), बिप्लब कुमार देव (त्रिपुरा), स्मृति ईरानी (उत्तर प्रदेश), डॉ. सतीश पूनिया (राजस्थान), गजेंद्र पटेल (मध्य प्रदेश), हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश) और संजय भाटिया (हरियाणा) शामिल हैं। राष्ट्रीय मंत्री (16): कविता पाटीदार (मध्य प्रदेश), के. सुरेंद्रन (केरलम), डॉ. भोला सिंह (उत्तर प्रदेश), डॉ. प्रदीप वर्मा (झारखंड), जगदीश ईश्वरभाई पटेल (गुजरात), डॉ. संदीप पाठक (दिल्ली), फांगनोन कोन्याक (नागालैंड), संगीता यादव (उत्तर प्रदेश), अनिल एंटनी (केरलम), डॉ. एम. वेंकटेशन (तमिलनाडु), मनोज तिग्गा (पश्चिम बंगाल), सिद्धार्थ शंभु (बिहार), डॉ. स्वदेश सिंह (दिल्ली), सुगांका देव बर्मन (असम), रोहन गुप्ता (गुजरात) एवं जय प्रकाश (दिल्ली) को मंत्री पद की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष एवं कार्यालय प्रबंधन: पीयूष गोयल (महाराष्ट्र) को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष तथा राजेश मंगल (राजस्थान) को राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। तरुण चुघ (पंजाब) को राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी और महेंद्र पांडे (उत्तराखंड) को राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री नियुक्त किया गया है। संयोजक एवं मोर्चों के अध्यक्ष: डॉ. संबित पात्रा (ओडिशा) को नॉर्थ ईस्ट संयोजक तथा विष्णु दत्त शर्मा (मध्य प्रदेश) को प्रकोष्ठ संकुल संयोजक बनाया गया है। मोर्चों की कमान संभालते हुए डॉ. हेमांग जोशी (गुजरात) को युवा मोर्चा, रूप कुमारी चौधरी (छत्तीसगढ़) को महिला मोर्चा, अमरपाल मौर्य (उत्तर प्रदेश) को ओबीसी मोर्चा, बंसीलाल गुर्जर (मध्य प्रदेश) को किसान मोर्चा, शिवेश कुमार राम (बिहार) को एससी मोर्चा, डॉ. मन्नालाल रावत (राजस्थान) को एसटी मोर्चा और कुंवर बासित अली (उत्तर प्रदेश) को अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मीडिया एवं सोशल मीडिया: अनिल बलूनी (उत्तराखंड) को मीडिया संयोजक, जबकि आशीष उषा अग्रवाल (मध्य प्रदेश), प्रदीप भंडारी (दिल्ली) और सिद्धार्थ यादव (दिल्ली) को मीडिया सह संयोजक बनाया गया है। दीपक म्हस्के (छत्तीसगढ़) सोशल मीडिया संयोजक होंगे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन बंदूक की तलाश में पहुंची पुलिस को घर से मिला करीब 3 करोड़ रुपये कैश, जांच एजेंसियां सक्रिय 14 अगस्त से रोका गया खाद विक्रय फिर शुरू, कृषि विभाग ने जारी किए आदेश