इंदौर, 16 अगस्त 2026। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने वाले पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में शासकीय रेल पुलिस इंदौर द्वारा कार्यालय पुलिस अधीक्षक रेल परिसर में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया।शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर हेमंत चौहान एवं उप पुलिस अधीक्षक ज्योति शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर की व्यवस्थाएं सूबेदार वर्षा गौर एवं उनकी टीम ने संभाली। शिविर में 250 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, उनके परिवारजन तथा रेलवे स्टेशन से जुड़े ऑटो चालक, वेंडर और सुरक्षा समिति के सदस्यों ने स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, नेत्र परीक्षण और हड्डियों से संबंधित जांच निःशुल्क की गई। साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया।शेल्बी हॉस्पिटल इंदौर की टीम में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौमित्र दुबे, जनरल फिजिशियन डॉ. जयश्री फाल्के, डॉ. आजाद चौबे एवं असिस्टेंट मैनेजर निलेश घौडला ने सेवाएं दीं। वहीं ASG ग्रुप की ओर से नेत्र परीक्षण के लिए असिस्टेंट मैनेजर अविनाश यादव एवं उनकी टीम मौजूद रही।स्वास्थ्य जागरूकता का भी दिया संदेशस्वास्थ्य शिविर केवल सामान्य जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संभावित स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान, विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाने का माध्यम भी बना। जीआरपी की ओर से ऐसे आयोजनों को पुलिस बल के स्वास्थ्य और कार्यक्षमता को बेहतर बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन CCTV की मदद से 24 घंटे में मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा ड्यूटी से घर लौट रहीं ACP सीमा भंडारी सड़क हादसे में घायल, अज्ञात बाइक सवारों की तलाश