इंदौर। प्रदीप चौधरी।। इंदौर में ड्यूटी के बाद घर लौट रहीं ACP ट्रैफिक सीमा भंडारी सड़क हादसे में घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार हादसा मुसाखेड़ी मंडी के पास हुआ, जहां पीछे से आए तीन मोटरसाइकिल सवारों ने उनकी सरकारी स्कूटी को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ACP सीमा भंडारी स्कूटी समेत सड़क पर दूर जा गिरीं। हादसे में उनके पैर, कूल्हे, हाथ और पेट में चोटें आने की जानकारी सामने आई है।राहगीरों ने पहुंचाया अस्पतालहादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों और वहां से गुजर रहे भंवरकुआं थाने के एक पुलिसकर्मी ने तत्काल मदद की। राहगीर की कार से घायल ACP को उपचार के लिए एम.वाय. अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय सीमा भंडारी ड्यूटी पूरी करने के बाद मुसाखेड़ी स्थित G.O.S. बिल्डिंग, PTC स्थित अपने आवास की ओर जा रही थीं।पुलिस ने शुरू की जांचघटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। टक्कर मारकर फरार हुए बाइक सवारों की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।सीमा भंडारी पूर्व में ट्रैफिक थाना प्रभारी के रूप में भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क व्यवस्था संभालती रही हैं। हादसे की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस विभाग और परिचितों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जीआरपी इंदौर के स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक पुलिसकर्मियों और सहयोगियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण IPS की तेज़-तर्रार कार्यशैली को स्वतंत्रता दिवस पर सलाम, एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया की मुस्तैदी बनी पहचान