गुना, 16 अगस्त 2026। यात्रियों की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा के लिए जीआरपी गुना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए आईफोन-12, कीमत करीब ₹53,000, ओप्पो ए-15, कीमत करीब ₹10,000 और ₹500 नकद बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी से कुल तीन वारदातों का खुलासा होने की बात पुलिस ने कही है।जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी फरियादी यश कुमार ट्रेन क्रमांक 19308 ऊना हिमाचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे। 15 अगस्त को गुना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकने के दौरान चार्जिंग पर लगा उनका आईफोन चोरी हो गया। फरियादी की शिकायत पर जीआरपी गुना में अपराध क्रमांक 75/26 के तहत बीएनएस की धारा 305(सी) में प्रकरण दर्ज किया गया।CCTV फुटेज से मिला सुरागमामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी श्रीपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने रेलवे स्टेशन सहित गुना शहर के विभिन्न स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले।जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपी संतोष जाटव (29) को पुनः चोरी का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी से तीन चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ और चोरी किए गए मोबाइल सहित नकदी बरामद की गई।पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाकार्रवाई में थाना प्रभारी श्रीपाल सिंह, प्रधान आरक्षक 40 रामजीवन मीणा, प्रधान आरक्षक 412 कुमार, प्रधान आरक्षक 201 गोविंदा सेंगर, आरक्षक 579 नीरज कोटिया एवं आरपीएफ आरक्षक संदीप सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जहरीली शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में चोरी की वारदात कबूली जीआरपी इंदौर के स्वास्थ्य शिविर में 250 से अधिक पुलिसकर्मियों और सहयोगियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण