इंदौर। प्रदीप चौधरी।।कानून-व्यवस्था हो या चुनौतीपूर्ण परिस्थिति, मौके पर तेजी से पहुंचकर जिम्मेदारी के साथ मोर्चा संभालने की कार्यशैली ने एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया को अलग पहचान दिलाई है। उनकी तत्परता और फुर्तीले अंदाज की पुलिस महकमे में चर्चा रहती है। काम में रफ्तार, एक्शन में तत्परता और ड्यूटी में पूरी मुस्तैदी—इसी अंदाज को दंडोतिया की कार्यशैली की खासियत माना जाता है। चुनौती सामने आते ही त्वरित निर्णय लेकर कार्रवाई करना और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देना उनके कार्यशैली का हिस्सा रहा है।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा को सलाम करते हुए यह संदेश भी सामने आता है कि वर्दी केवल जिम्मेदारी का प्रतीक नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा और आमजन की सुरक्षा का संकल्प है।तिरंगा दिल में, वर्दी का सम्मान और ड्यूटी में रफ्तार—यही है असली देशसेवा।एडिशनल DCP राजेश दंडोतिया को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा, ऊर्जा और तेज़-तर्रार कार्यशैली को सलाम। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ड्यूटी से घर लौट रहीं ACP सीमा भंडारी सड़क हादसे में घायल, अज्ञात बाइक सवारों की तलाश अवैध शराब कारोबार पर द्वारकापुरी पुलिस की कार्रवाई, 63 बल्क लीटर शराब जब्त