इंदौर, 15 अगस्त 2026। अन्नपूर्णा और रावजी बाजार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने लूट के मामले में फरार और जिला बदर आरोपी प्रिंस विशनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार 7 अगस्त 2026 को फूटी कोठी चौराहे के पास एक जोमैटो डिलीवरी कर्मचारी की स्कूटी लूटने की घटना सामने आई थी। आरोप है कि प्रिंस विशनार ने अपनी महिला मित्र के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गया। मामले में अन्नपूर्णा थाने पर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने 14 अगस्त को प्रिंस विशनार, पिता आनंद विशनार, उम्र 26 वर्ष, निवासी हरिजन कॉलोनी, गाड़ी अड्डा, थाना रावजी बाजार, इंदौर को गिरफ्तार किया। पिस्टल और कारतूस बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देशी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। इस संबंध में अन्नपूर्णा थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत अलग प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन भी किया, जिस पर मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई में लूटी गई स्कूटी और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है। मामले में एक अन्य आरोपी पलक पिता नटवर वर्मा, उम्र 21 वर्ष, की पूर्व में गिरफ्तारी की जा चुकी है। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की कार्रवाई पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त जोन-4 दिशेष अग्रवाल एवं सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपूर्णा शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में अन्नपूर्णा और रावजी बाजार थाना पुलिस सहित साइबर सेल जोन-4 की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस टीम के सराहनीय कार्य के लिए उसे पुरस्कृत करने की घोषणा की है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन शिक्षा व्यवस्था और सरकारी नौकरियों में भ्रष्टाचार पर बाबा रामदेव ने उठाए सवाल खजराना के जामिया गोसिया गरीब नवाज मदरसे में शान से फहराया तिरंगा, बच्चों ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे