नई दिल्ली। प्रदीप चौधरी। योग गुरु बाबा रामदेव ने देश की शिक्षा व्यवस्था और सरकारी नौकरियों में कथित भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताते हुए व्यवस्था में सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि कई स्थानों से बच्चों द्वारा शिक्षक, बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव की शिकायतें सामने आती हैं। वहीं कहीं नकल तो कहीं पेपर लीक जैसी समस्याएं भी शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों में चयन प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगह सरकारी नौकरियों के साक्षात्कार में बड़े स्तर पर अनियमितताएं और घोटाले होने की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने व्यवस्था से जुड़े लोगों को चेताते हुए कहा कि “सुधर जाओ, नहीं तो आंदोलन और ज्यादा हो सकते हैं।” बाबा रामदेव ने देश में विभिन्न स्तरों पर होने वाले कथित घपलों पर भी चिंता जताते हुए व्यवस्था में पारदर्शिता और सुधार की आवश्यकता पर जोर दिया। इस बीच उनके बयान को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर भी बाबा रामदेव के बयान को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अवंतिका गैस कर्मचारियों से मारपीट का आरोप, पार्षद और साथियों के खिलाफ शिकायत जिला बदर और लूट के मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार