इंदौर। आमिर खान। देशभर के साथ इंदौर में भी स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। खजराना स्थित जामिया गोसिया गरीब नवाज मदरसे में भी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा शान से फहराया गया। इस दौरान बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान मदरसे के बच्चों ने “सारे जहां से अच्छा हिंदुस्तान हमारा” का सामूहिक गायन किया। इसके बाद बच्चों ने उत्साह के साथ “हिंदुस्तान जिंदाबाद” के नारे लगाए, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम में मदरसे के ओलमा, मौलाना और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मौलाना आमीन अहमद कादरी, मुफ्ती अनवर हुसैन कादरी, मौलाना सलमान साकापरी और मौलाना रमजान सा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।स्वतंत्रता दिवस समारोह के माध्यम से उपस्थित लोगों ने देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। कार्यक्रम में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव का संदेश दिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जिला बदर और लूट के मामले में फरार 5 हजार का इनामी आरोपी पिस्टल के साथ गिरफ्तार रानीपुर झंडा चौक पर विधायक गोलू शुक्ला की मौजूदगी में हुआ ध्वजारोहण