इंदौर। आमिर खान। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-3 के वार्ड क्रमांक 60 स्थित रानीपुर झंडा चौक पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम उत्साह और देशभक्ति के माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक गोलू शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर विधायक गोलू शुक्ला ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें इस क्षेत्र में आकर हमेशा खुशी होती है और यहां अपनापन महसूस होता है। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के लोगों के लिए हमेशा उपलब्ध हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।कार्यक्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के शहर अध्यक्ष शेख असलम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष मंजूर अहमद, शहर सुन्नकर समाज के अध्यक्ष शेखर वर्मा, महेश गोयल, युसूफ अंसारी, राहुल राणे, पारस खींची, धीरज पिपले, मुसद्दीक अंसारी, शब्बीर बेगवाला, असलम पंजाबी, यूनुस लाला, उबेद खान, पूनम गोयल, इरफान खान, रिजवान भारती, शानू खान, आबिद अंसारी, आशिक भाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन युसूफ अंसारी ने किया, जबकि अंत में शब्बीर बेगवाला ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समारोह के दौरान राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देशप्रेम का संदेश दिया गया। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खजराना के जामिया गोसिया गरीब नवाज मदरसे में शान से फहराया तिरंगा, बच्चों ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे वार्ड क्रमांक 1 में पार्षद रफीक खान ने किया ध्वजारोहण, कांग्रेस वार्ड कार्यालय का उद्घाटन